उरई, मई 6 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सुबह से ही जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय, विद्युत, पेयजल, समाज कल्याण एवं भूमि विवाद से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.