कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- जिले में अवैध खनन की शिकायतों को लेकर डीएम डॉ. अमित पाल ने एसडीएम सदर आकाश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच कराई। जांच करने पहुंची टीम को महेवा व महिला में अवैध खनन नहीं मिला। पाली में स्थानीय लोगों द्वारा अवैध तरीके से बालू निकासी की जानकारी होने पर रास्ता खुदवाने के लिए जिला खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल व थानाध्यक्ष केके यादव को निर्देशित किया गया। जिले में बालू के अवैध खनन की सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से अवैध खनन की खबर संज्ञान में आ रही थी। मामले को डीएम ने गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह के नेतृत्व में रविवार को टीम का गठन किया। टीम में उन्होंने सहायक अभियंता सिंचाई विभाग व क्षेत्राधिकार पर्यावरण प्रतिनिधि अवर अभियंता को शामिल किया। तीन सदस्यीय टीम रविवार की सुबह से लेकर शाम तक महेव...