कानपुर, मार्च 12 -- कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में कमी है। इसलिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई वाली कमेटी तय करेगी कि किसे कितना कॉमर्शियल सिलेंडर दिया जाए। यह जानकारी मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने दी। मंडलायुक्त ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। वहीं, घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। हालांकि गैस सिलेंडर की कमी नहीं है लेकिन, 25 दिन बाद गैस सिलेंडर बुकिंग के बदलाव को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। सर्वर में यह बदलाव जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद घरेलू गैस बुकिंग और डिलीवरी में दिक्कत नहीं आएगी। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति इंडस्ट्री और कॉमर्शियल संस्थानों के लिए रोकी गई है। इसके लिए डीएम, डीएसओ और पुलिस के एक प्रतिनिधि की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.