नई दिल्ली, जून 16 -- -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली डीएम ऑफिस में 'सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर' का किया उद्घाटननई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर' का उद्घाटन किया। यह पहल नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा युवाओं के लिए सीखने और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने डिवीजनर कमिश्नर नीरज सेमवाल एवं डीएम सनी सिंह के साथ आधुनिक सिटिजन लाउंज, लाइब्रेरी एवं रीडिंग कॉर्नर तथा नव-निर्मित शौचालय ब्लॉक का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विचार इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक वेटिंग लाउंज या लाइब्रेरी नहीं, बल्कि नई सोच और बेहतर प्...