बलिया, जनवरी 12 -- बलिया। गोंड-खरवार समाज के युवाओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसटी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की तथा डीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन अधिनियम-2002 द्वारा जिले में गोंड, खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गयी है। इसके बाद भी तहसीलदार कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने पर लेखपाल व तहसीलदार बार-बार आवेदन अस्वीकृत कर दे रहे हैं। कहा कि लेखपाल व पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति के लिए भी सीटें आरक्षित है, ऐसे में जाति प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हुआ तो वह आरक्षित सीटों पर आवेदन करने से वंचित हो जाएंगे। इस मौके पर शुभम, अंजेश, बबलू गोंड, सुमन गोंड, अंकित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...