कानपुर, जून 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता श्रीराम मंदिर के खजाने का चंदा गबन होने के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित गांधी प्रतिमा से जुलूस निकालकर पहुंचे कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर के खजाने में सेंध लगाने वालों को जनता माफ नहीं करने वाली है। यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि धार्मिक आस्था की हत्या है। इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ हर हाल में कड़ी कार्रवाई हो, ऐसा न होने पर सड़क पर आंदोलन होगा। यहां नरेश चंद्र त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, कृपेश त्रिपाठी, तुफैल अहमद खान,नरेंद्र चंचल कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, मोहम्मद सूफियान, सतीश दीक्षित, ,दीपक त्रिवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...