मिर्जापुर, फरवरी 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार और डीआईजी सोमेन बर्मा ने शनिवार की दोपहर जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों के बैरक खंगाले, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दोपहर लगभग एक बजे डीएम व डीआईजी जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल की बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद बैरकों को खंगाला, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। निरूद्ध बंदियों से वार्ता कर जेल में मिल रही सुविधाओं तथा बीमार बंदियों के उपचार संबंधी जानकारी ली। डीआईजी ने कहाकि यदि किसी को कोई समस्या हो तो निडर होकर अवगत करा सकता है। इसके पश्चात डीएम और डीआईजी ने जेल के रजिस्टरों/पत्रावलियों का भी अवलोक...