गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सकुशल संपंन कराने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा. ईरज राजा की मौजूदगी में रूट मार्च किया। रूट मार्च एमएच स्कूल से शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्गों तुलसीया का पुल, नक्खास, चीतनाथ घाट, टाउन हाल, लाल दरवाजा होते हुए कोतवाली सहित अन्य क्षेत्रों में पैदल गस्त किया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की अपील किया। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। यह भी पढ़ें- अफवाहों पर ध्यान दें पर्व शांति व सौहार्द से मनाएं: डीएम यदि कोई...