हरदोई, जनवरी 10 -- बिलग्राम। मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने राजघाट मेला स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों पर आवागमन के लिए मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये, मेले के अन्दर कोई वाहन न प्रवेश दिया जायें। इसके लिये वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। मेले मे प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सही रखी जाये। साफ-सफाई व मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की जाये। पेयज़ल के लिए टैंकरों की व्यवस्था रखी जाये। घाटों में स्नान की सीमा निर्धारित कर चेतावनी के बोर्ड लगवाए जाएं। मेले मे गोताखोरों की व्यवस्था की जायें। उन्होंने कहा कि मेले मे व्यवस्थाओं मे आध्यात्मिक गरिमा बनी रहे। किसी भी स्तर पर अव्यवस्था या असुविधा न होने पाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा ...