गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा. ईरज राजा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखते हुए दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह परीक्षा 21 मई को 21 केंद्रों पर करायी जाएगी। डीएम और एसपी रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ, श्रीकृष्णा इण्टर कालेज डेढ़गांवा, तहसील जमानियॉ के ग्राम सुहवल में शिवपूजन इंटर कालेज मलसा, महात्मा गॉधी सती स्मारक महाविद्यालय गरूवा मकसूदपुर सहित अन्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा। यह भी पढ़ें- जि...