डीएम और एसपी ने पंपों पर जांचे स्टाक रजिस्टर
ललितपुर, मार्च 28 -- डीजल और पेट्रोल की जमाखोरी तथा कालाबाजारी रोकने के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को परखने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के साथ फिलिंग स्टेशनों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बिक्री का ब्योरा अपडेट रखा जाए और कंटेनरों में नियमानुसार ही डीजल की आपूर्ति हो। बुधवार देर शाम से लेकर बृहस्पतिवार तक जनपद के फिलिंग स्टेशनों पर डीजल और पेट्रोल भरवाने वालों की भारी भीड़ लगी रही। जिस कारण समान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक बिक्री हो गयी। पचास रुपये का पेट्रोल डलवाने वाले लोग घबराहट के कारण अपने वाहनों की टंकियों को फुल करवा रहे थे। लोग कंटेनरों में डीजल भरवाकर उसका स्टाक कर रहे थे। जिसकी वजह से अधिकतर पंप ड्राई हो गए। इस अफरा तफरी के बीच जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पेट्रोल पम्प मालिक और सेल्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.