गाजीपुर, अप्रैल 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा. ईरज राजा ने जिला जेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर के व्यवस्थाओं को परखा। सीसीटीवी की संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांच की। डीएम ने चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच करते हुए बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया। बैरकों में बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी के तिथि की जानकारी लिया। रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये। इसके लिए रोस्टर बनाकर...