हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। डीएम अनुनय झा ने एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के भोजनालय को देखा। जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि बंदियों को गुणवत्ता परक भोजन समय से दिया जाये। कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित डाक्टरों को निर्देश दिये कि बीमार बंदियों की उचित जांच करायें। गंभीर रूप से बीमार बंदियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करायें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...