पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत/अमरिया। जिले भर के तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्त माधव ने अमरिया में जन समस्याएं सुनी। अनिस्तारित समस्याओं के निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अमरिया में किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी लेते हुए डीएम ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें। अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण के लिए मौका मुआयना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराएं और तब आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस प्रशासन को साथ लें। इस दौरान दैवीय आपदा के अन्तर्गत देय आर्थिक सहाय...