जमुई, मई 30 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता शनिवार को जमुई समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा के संबंध में पारित आदेश के अनुपालन में डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में "डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स" की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित, सुगम और अतिक्त्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से गठित इस कमिटी की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता ,अवैध पार्किंग पर चले सतत अभियानबैठक में चर्चा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा की स्थिति, अवैध अतिक्रमण, सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग, अनधिकृत ढाबों, व्यावसाय...