दरभंगा, मार्च 3 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को अधिकारियों व जवानों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर हजमा चौराहा, दिल्ली मोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय टावर आदि समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान आम लोगों को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। संयुक्त आदेश के तहत 500 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने जिलावासियों से अपील की है कि आपसी भाईचारे के वातावरण में होली का पर्व मनाएं, किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाएं। ओवरऑल नियंत्रित करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.