बदायूं, मार्च 21 -- बदायूं, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने शहर में प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा देखी। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने लावेला चौक, छः सड़का, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार और हलवाई चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को प्रत्येक चौराहे पर तैनात रखा गया, ताकि किसी भी तरह के जाम या भीड़-भाड़ के कारण परेशानी न हो।त्योहारों के मद्देनजर रात में भी पुलिस मोबाइल और गश्त दल सक्रिय रहेंगे। शहर में कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए रात की ड्यूटी पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान एडीएम प्रशाासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेन्द...