सहारनपुर, अप्रैल 1 -- देवबंद। डीएम-एसएसपी ने देवबंद स्टेट हाइवे स्थित उपकारागार का निरीक्षण किया। जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच करते हुए सुरक्षा मानक का सख्ती से पालन करने को निर्देशित किया। डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन ने देवबंद स्थित उपकारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर में सतर्कता बनाए रखने, नियमित चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने को निर्देशित किया। जेल परिसर में सफाई बंदियों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। जेलर सुरेशपाल ने बताया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतुष्टी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.