मुरादाबाद, मई 14 -- मुरादाबाद में देर रात आंधी बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे। जिलाधिकारी के दफ्तर में भी असर दिखाई दिया। जिलाधिकारी मुरादाबाद डा. राजेंद्र पैंसिया के दफ्तर के बाहर एक पिलखन का पेड़ गिर गया। आंधी बारिश रात में आई दिन में अगर पेड़ गिरता तो कलेक्ट्रेट में को भी चोटिल हो सकता था। क्योंकि पब्लिक भी रहती है और स्टाफ आता जाता रहता है। फरियादी कई बार बाहर तक लाइन मे खड़े रहते हैँ। सुबह जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया और उधर जेसीबी से पेड़ को हटवाया गया। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध और बिजली ठप यह भी पढ़ें- बिजली की लाइन पर गिरे पेड़ यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...