शामली, सितम्बर 11 -- शामली/बाबरी। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को उनके आवास पर सर्वखाप चौधरियों की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में जिले और आसपास की विभिन्न खापों के चौधरी और प्रतिनिधि शामिल हुए। खाप चौधरियों ने प्रकरण को लेकर काफी देर तक मंथन किया, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अब शनिवार को डीएम और एसपी के साथ होने वाली वार्ता के बाद सर्वखाप चौधरियों की ओर से आगे की रणनीति तय किए जाने की बात कही गई है। जिसमें उन्होने आर-पार की लडाई लडने की घोषणा कर दी। शुक्रवार को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में क्षेत्र के गांव बंतीखेडा स्थित आवास खाप चौधरियों की पंचायत हुई, जिसमें बडी संख्या में खाप चौधरी पहुंचे। यह भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की जड़ों तक पहुंचे पुलिस पंचायत की अध्यक्षता सर्व खाप मंत...