सीतामढ़ी, जून 25 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को जिलाधिकारी रिची पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक वाहनों के काफिले तथा सायरन की गूंज से पूरे शहर में सुरक्षा का पुख्ता संदेश दिया गया। ​प्रशासन का यह फ्लैग मार्च समाहरणालय स्थित मर्यादा पथ से शुरू हुआ। इसके बाद अधिकारियों का काफिला बड़ी बाजार, गौशाला चौक, जानकी स्थान, महंत साह चौक, किरण चौक, मेहसौल चौक और कारगिल चौक होते हुए डुमरा की ओर रवाना हुआ। फ्लैग मार्च में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी, दंडाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शाम...