रामपुर, मई 2 -- रामपुर। जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित 103 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान गुणदोष के आधार पर 25 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 37 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्यतः राशन, विद्युत, भूमि पैमाइश, आवास, पेंशन तथा खण्ड विकास विभाग से संबंधित रहीं। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस : 7 तहसील, 306 शिकायतें, मात्र 16 निस्तारितसमस्याओं का गंभीरता से समाधान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अध...