पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। ईद के अवकाश के चलते स्थगित रहा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कलीनगर में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को निस्तारित करने का सिलसिला शुरू किया। बूंदाबांदी के बीच फरियादियों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ है। अमरिया में मयंक गोस्वामी, बीसलपुर में नागेंद्र पांडे, पूरनपुर में अजीत प्रताप सिंह और सदर क्षेत्र में श्रद्धा सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...