बलिया, फरवरी 14 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने महाशिवरात्रि पर पूजन-अर्चन और शिव बारात को देखते हुए शुक्रवार को शहर प्रमुख शिव मंदिरों यथा बाबा बालेश्वर मंदिर व बरात निकलने वाले रास्तों का निरीक्षण किया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के सुविधा के सम्बंध में मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और पुजारियों से वार्ता कर सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक सुझाव लिया। अधिकारियों ने रास्तों का भ्रमण कर यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शहर में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रुप से चलायमान बनाये रखने के लिए यातायात प्रभारी को भी निर्...