महाराजगंज, जून 25 -- श्यामदेउरवा, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना परिसर में बुधवार की शाम मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त धर्मगुरु, ताजियादार और विभिन्न समुदायों के नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति से मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम: जुलुस में हथियार का प्रदर्शन नहीं करने की अपीलबैठक में लिए गए निर्णय डीएम ने संबंधित विभागों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान किए जाने वाले व्यापक सुरक्षा इंतज...