बलिया, मार्च 8 -- बलिया। जिले के किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को बैरिया तहसील परिसर से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों का डाटा एकत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवाएं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे समय पर उसका लाभ उठा सकें। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से तहसील बैरिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.