बलिया, मई 16 -- रानीगंज। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बैरिया तहसील में न्यायालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा न्यायालय नायब तहसीलदार सुरेमनपुर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नए न्यायालय कक्षों के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों के निस्तारण में सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी। पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से किए जा रहे ऐसे प्रयास आम जनता के लिए लाभकारी साबित होंगे। डीएम ने न्यायालय कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- न्यायमूर्ति दीपक रौशन का पारम्परिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत यह भी पढ़ें- रुड़की कचहरी परिसर में सोलर प्लांट ...