प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिले के प्रमुख शिवालय बाबा घुइसरनाथधाम पहुंचकर डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने पूजा-अर्चना की और पर्व की तैयारियों जायजा लिया। अफसरों ने एसडीएम और सीओ से तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि महाशिवरात्रि पर्व जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मेले में सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, बैरीकैडिंग, फायर बिग्रेड, नदी के किनारे नाव व गोताखोर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण आदि के सम्बन्ध में निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.