डीएम-एसपी ने दुद्धी न्यायालय का किया निरीक्षण
सोनभद्र, अप्रैल 4 -- दुद्धी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को दुद्धी तहसील समेत न्यायालय का निरीक्ष्ण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा समग्र सतर्कता का जायजा लिया गया। अधिकारियों के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी निखिल यादव, दुद्धी बार के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार के अध्यक्ष प्रभु सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामलोचन तिवारी, अरुणोदय जोहरी, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.