सीतापुर, अप्रैल 30 -- सीतापुर। डीएम डॉ. राजागणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रीती यादव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम और एसपी ने जिला कारागार के परखे इंतजाम यह भी पढ़ें- चार बांग्लादेशी बंदियों को अलग बैरक में रखने के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...