रामपुर, जनवरी 2 -- डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी विद्या सागर मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। डीएम ने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में किसी भी व्यक्ति को ठंड से प्रभावित न होने दिया जाए। रैन बसेरों का सुचारु संचालन, कंबल वितरण तथा अन्य आवश्यक राहत कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर से बचाव के सभी उपायों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.