संतकबीरनगर, मई 23 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी त्योहार को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मगहर कस्बे व हाईवे पर पैदल गश्त किया। इस दौरान मौजूद अन्य अधिकारियों के साथ आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहन चालकों को नसीहत दी। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।पैदल गश्त के दौरान उच्चाधिकारियों ने मगहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और आम जनमानस से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही, मातहतों को क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने के कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डग्गेमार वाहनों पर अभियान...