डीएम-एसपी ने किया भुवनेश्वर तीर्थ का निरीक्षण, परिक्रमा मार्ग को दिए निर्देश
संभल, जून 10 -- जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार को तहसील के ग्राम खानपुर खुमार स्थित प्राचीन भुवनेश्वर तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम खंडेलवाल ने तीर्थ स्थल की व्यवस्थाओं, पहुंच मार्ग तथा आसपास की परिस्थितियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और तीर्थ स्थल के महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। भुवनेश्वर तीर्थ जनपद के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में से एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यहां से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.