शामली, मई 30 -- शामली। शुक्रवार को शामली कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। शुक्रवार को डीएम आलोक यादव एवं एसपी एनपी सिंह ने नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजनालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम अर्चना शर्मा, सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...