अमरोहा, जून 26 -- अमरोहा। दस मोहर्रम के मद्देनजर डीएम व एसपी ने अमरोहा शहर के अलावा अन्य स्थानों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। जुलूस से संबंधित रूट का निरीक्षण कर दोनों अफसरों ने ताजियेदारों से मुलाकात की। फ्लैग मार्च में संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का दौरा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित ताजियेदारों से मुलाकात कर मोहर्रम के जुलूस एवं ताजियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मोहर्रम से जुड़े आयोजन संपन्न करने की अपील की। संवाद के दौरान डीएम-एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने किया जुलूस रूट का निरीक्षण, ताजियेदारों से की मुलाका...