बागपत, मार्च 31 -- खेकड़ा। जिला जज मनोज कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अजय राय ने मंगलवार को अब्दुलपुर गांव स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक संचालन पर विशेष ध्यान दिया। रसोईघर में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की बारीकी से जांच की गई, वहीं जेल अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और उपचार सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया। बदलते मौसम को देखते हुए बंदियों की सुविधा के लिए पंखों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मा...