अमरोहा, अगस्त 23 -- कांवड़ यात्रा के अंतिम सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत डीएम डा. नितिन गौड़ एवं एसपी लखन सिंह यादव ने शनिवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के दृष्टिगत जनपद के सभी शिव मंदिरों एवं शिवालयों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। मंदिरों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुगम आवाजाही के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं, ताकि कहीं भी भीड़ अथवा अव्यवस्था की स्...