प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने एमडीपीपी कॉलेज में पुलिस बल की तैनाती और सर्तकता का जायजा लिया। अभ्यर्थीयों की तलाशी और प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था को देखा। साथ ही परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम से व्यवस्था की जांच की गई। इसके साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- कड़ी निगरानी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित 'बेल्हा हाल' में स्थापित जनपदीय परीक्षा कंट्रोल रूम का सघन निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में मौजूद डिजिटल सर्विलांस सिस्टम और सीसीटीवी बारीकी से देखा। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात तकनीकी ...