पटना, जून 9 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्देश दिया है कि 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी का सभी डीएम और एसपी रोज जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस परीक्षा को बिना किसी त्रुटि के संचालित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की गोपनीयता और अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग के समन्वय से भारतीय वायु सेना के विशेष विमानों से प्रश्न-पत्रों को सीधे स्टेट हब्स तक सुरक्षित लाया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्र पहुंचाने की अवधि घटकर मात्र दो से तीन घंटे रह जाएगी। मुख्य सचिव और डीजीपी विनय कुमार ने मंगलवार को परीक्षा के आयोजन से संबंधित विस्तार से समीक्षा की और कई दिशा-निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि संदिग्ध कोचिंग संस्थानों पर कड़ी निगरानी रहेगी। यह परीक्षा राज्य के 34 जिलों क...