डीएम-एसपी के संयुक्त अभियान में 629 वाहनों की जांच
रामपुर, मई 21 -- रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की ओर से 20 और 21 मई को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न स्थानों पर कुल 629 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान 173 वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि 28 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 02 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा वाहन चलाते समय निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। जनपद प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.