लखीमपुरखीरी, मई 25 -- बकरीद व गंगा दशहरा को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में अटल सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद लोगों आश्वस्त किया कि त्योहारों को शासन-प्रशासन की गाइडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गत वर्षों की भांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। बैठक का सफल संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि बैठक में आपके द्वारा उठाये गये बिन्दुओं से हमें आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की कार्ययोजना बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में मदद मिलेगी तथा किसी भी आने वाली समस्या का समाधान हम पहले से ही करने में सफल हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- खुले व सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित रहेगी कुर्बानी: डीएम डीएम ने आश्वस्त किया कि सम्भ्रान्तजनों व धर्म गुरुओं क...