हापुड़, मार्च 5 -- हापुड़ में गुरुवार को पुलिस लाइन में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी संग पुलिसकर्मी होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। सालभर लोगों की सुरक्षा में व्यस्त रहने वाले हापुड़ पुलिस के अधिकारियों ने समय निकालकर पुलिसकर्मी संग होली मिलन समारोह का आनंद लिया। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का बैठकर ना ना ना रे नारे गाने ने समां बांध दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ जमकर पानी से होली खेली। पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को होली मनाई। पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने जमकर रंग गुलाल खेला। इन लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और गीतों की धुन पर जमकर नाचे। सुबह पुलिस लाइन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। वहीं उसके बाद होली का रंग थानों में भी खूब उड़ा। वहीं कोतवाली में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.