भागलपुर, जून 17 -- शाहकुंड, संवाददाता। भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से शाहकुंड प्रखंड के अम्बा और सरोनी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर: 2201 मामलों में 1641 मामलों का हुआ निष्पादनसहयोग शिविर का उद्देश्य अम्बा के शिविर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें, सुझाव और मांगें लेकर पहुंचे। कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शेष मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को समाप...