मथुरा, अप्रैल 29 -- मथुरा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक, पुरुष बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय, कंट्रोल रूम आदि का जायजा लिया तथा चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। जिलाधिकारी ने महिला बैरक का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित महिलाओं से वार्ता की तथा समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कारागार में उपस्थित बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट, लॉलीपॉप, चिप्स आदि का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से पहाड़े, गिनती, पोयम आदि सुनीं तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को इसी तरह गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाए। यह भी पढ़ें- जिला जज, डीएम ने किशोर सुधार गृह, बाल गृह बालक और नारी निकेतन का किया निरीक्षण उन्ह...