दरभंगा, जून 26 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न अति संवेदनशील, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर लहेरियासराय टावर, पंडासराय, लोहिया चौक, दरभंगा टावर, बाजार समिति, दिल्ली मोड़, कादिराबाद, दरभंगा रेलवे स्टेशन, अल्लपट्टी, बेंता आदि प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान आम नागरिकों को मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 515 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के...