डीएम ईशा प्रिया ने जागरूकता रैली और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 01 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान-2026 का गुरुवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से शुभारंभ किया। डीएम ने जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। सभी ने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, जलजमाव न होने देने तथा समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां संचालित करें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संचारी रोगों की रोकथाम को विशेष अभियान शुरू ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के हाईिरस्क क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.