बरेली, जनवरी 26 -- बरेली, डीएम आवास से बाहर निकलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि डीएम आवास पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया और उन पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मौजूदा हालात में उन्हें अपनी जान का खतरा है। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि डीएम आवास पर हुई बातचीत के दौरान यह लगातार प्रयास किया गया कि वह अपना इस्तीफा वापस लें। साथ ही यह साबित करने की कोशिश की गई कि उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य के दबाव में इस्तीफा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नैरेटिव भी गढ़ा जा रहा था कि उन्होंने तनाव या डिप्रेशन के चलते पद छोड़ने का फैसला लिया है, जबकि उनके इस्तीफे का शंकराचार्य प्रकरण और यूजीसी अधिनियम स...