शामली, मई 16 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने शनिवार को नगर पंचायत बनत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम को कार्यालय में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीएम आलोक यादव ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया, जहां अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आईजीआरएस एवं कर संबंधी अभिलेखों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यालय कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। कई रजिस्टरों की जांच में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई को लेकर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम निधि भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष कुसुम, अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन, लिपिक ओमसिंह कश्यप, जनप्र...