शामली, अप्रैल 21 -- शामली। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एक साल पांच महीने से अधिक समय में उनके द्वारा जनपद के विकास क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यो की सराहना की है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया और भावपूर्ण विदाई दी। डीएम अरविन्द कुमार चौहान एक साल 5 महीने से अधिक समय तक जिलाधिकारी के रूप में जिले में तैनात रहे। उनके सहारनपुर जिले में स्थानांतरण के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी एनपी सिंह, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीएफओ जगदेव सिंह, एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एडीएम न्यायिक सोहनलाल, पीडी प्रेम चंद, एसडीएम हामिद हुसैन सहित एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, और जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने...