बिहारशरीफ, मार्च 24 -- डीएम अंकल, स्कूल में शिक्षक ही नहीं हैं... हम पढ़ेंगे कैसे धनावां डीह स्कूल के छात्र कलेक्ट्रेट पहुंच बेहतर शिक्षा दिलाने की लगायी गुहार सब्र ने दिया जवाब 40 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे बिहारशरीफ छात्राओं ने कहा मध्य विद्यालय में एक महिला शिक्षक तक नहीं प्रधानाध्यापक समेत तीन की तैनाती, पांचवी वर्ग तक के बच्चों को पढ़ाने में ही रहते हैं व्यस्त फोटो : डीएम सरमेरा : कलेक्ट्रेट में मंगलवार को अपनी फरीयाद को लेकर पहुंचीं सरमेरा के धनावां डीह स्कूल के छात्र। बिहारशरीफ/सरमेरा, निज संवाददाता। स्कूलों में बेहतर व्यवस्था करने का दावा किया जा रहा है। शिक्षकों की आनुपातिक संख्या में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावों के बीच नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के धनावां डीह मध्य विद्यालय से ...